Impact Factor - 7.125

Saturday, March 7, 2020

तिहाड़ जेल के कैदियों में  देशप्रेम की भावना उजागर करने पहुँची दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी


 दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा दिनांक 06.03.2020 को केंद्रीय कारागार नं 2, तिहाड़ जेल के अन्दर उपस्थित सभी श्रोताओं में देशप्रेम की भावना उजागर करने हेतु कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कवियों के रुप में श्री जय सिंह आर्य,श्री देवेंद्र मांझी,श्री शैलेंद्र सिंह, श्री सुनहरी लाल तुरंत,श्री सुरेन्द्र खास,सुश्री सुमेधा शर्मा ने देश प्रेम के गीत सुना कर मन मोह लिया । डॉ बबीता गौड़ वरिष्ठ पुस्त. एवं सूचना अधिकारी ने क़ैदियों को समर्पित एक बहुत ही सुंदर कविता सुनाई । श्री सुनील गुप्ता, सचिव, दिल्ली कानूनी सेवा प्राधिकरण और डॉ. स्वाति कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संयोजक श्री आदेश्वर कांत जी, जेल अधीक्षक ने दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी एवं डॉ रामशरण गौड़ जी, अध्यक्ष, दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड का आभार व्यक्त किया । 


No comments:

Post a Comment

Aksharwarta's PDF

Cambodia & Thailand International Conference